‘छोरो से ज्यादा शराब खरीदती दिखी छोरियां।’
मध्य प्रदेश में जन्मे, पंडित प्रदीप मिश्रा एक सुप्रसिद्ध कथावाचक और भजनकार है। वे कथा तथा भजन के माध्यम से हमेशा लोगों को सही राह पर जाने के लिए प्रेरित करते है। उन्हें सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा उमड़ी रहती है। वे अपने कथा तथा बातों को लेकर हमेशा चर्चे में बने रहते हैं। अभी, हाल ही में, इंदौर में दिए बयान के कारण वे विवादों में फस गए है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस बयान में उन्होंने लड़कियों के नशा करने के बारे में बोलै था।
इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा का कथा चल रहा था। इस दौरान उन्होंने कहा की वे एक दिन अपनी गाडी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक शराब की दूकान दिखी। उन्होंने कहा की वहां उन्होंने लड़कों से ज्यादा लड़कियों की भीड़ को देखा और ये देख के वे दंग रह गए। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, “मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं की वो छोरियां इंदौर की नहीं है। ये लड़कियां बहार से आयी हुई हैं। ये लड़कियां बहार से पढ़ने के लिए आती है, और ऐसी हरकतें कर अपने माता-पिता का विश्वास तोड़ देती हैं।”
उन्होंने इंदौर की संस्कृति की तारीफ़ की और ये बयान दिया की बाहर की लड़कियां इंदौर ही संस्कारी लड़कियों को बिगाड़ रही है। “वे अमर्यादित कपडे पहन कर यहां की लड़कियों का मज़ाक बनाने की कोशिश कर रहीं हैं। इंदौर तो मां अहिल्या की नगरी है, और यहां की लड़कियां अपनी मर्यादाएं जानती हैं,” मिश्रा जी ने कहा।
पंडित प्रदीप मिश्रा अपने ऐसे ही बयानों के लिए विवादों में रहते हैं। लेकिन, वे जहां भी अपने कथावाचन के लिए जाते है, वहां उनके लिए लोगों की भीड़ होती ही है।