17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेलने पहुंची इंग्लैंड ने आज पहले ही दिन अपना आक्रामक इरादा साफ़ कर दिया। रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने 75 ओवर में 4 विकेट खोकर 506 रन जड़ डाले। आपको बता दें कि, ये इतिहास में पुरे 112 साल बाद हो रहा है कि पहले ही दिन किसी टीम ने 500 रन बनाये हो।
इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने लगातार एक ओवर में 6 चौके मारे। वे टेस्ट में ऐसा करने वाले पांचवे बल्लेबाज़ हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दिन का खेल खत्म होते-होते ताबड़तोड़ 15 बॉल पर 34 रन बनाए। उनके साथ हैरी ब्रूक 101 रन पर नाबाद हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से दूसरे दिन का खेल शुरू होगा।
4 बल्लेबाज़ों ने मारा शतक
टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़ें। इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स जैक क्रॉले ने 122 रन और बेन डकेट ने 111 रन बनाकर 35.4 ओवर में ही 233 रन की पार्टनरशिप कर डाली। टीम के नंबर तीन पर आये बल्लेबाज़ ओली पोप ने 104 गेंदों में 108 रन बनायें और यह शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं, पांचवे नंबर पर आये हैरी ब्रूक ने 101 की शतकीय पारी खेली और नाबाद रहे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 23 रन बनाकर आउट हुए।
112 साल बाद तोडा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
टेस्ट के इतिहास में पहली बार किसी टीम में 500 से ज्यादा रन बनाये हैं। इससे पहले टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 1910 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट पर 494 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
4 बल्लेबाज़ों की स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर
इंग्लैंड की तरफ से आज 6 बल्लेबाज़ मैदान में उतरे। इनमें से 4 खिलाड़ियों की स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा थी। बेन डकेट का स्ट्राइक रेट 97.27 और जो रूट का स्ट्राइक रेट 74.19 का रहा। कप्तान बेन स्टोक्स ने तो 226.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
हैरी ब्रूक ने जड़े एक ओवर में 6 चौके
इंग्लैंड के बैट्समेन हैरी ब्रूक ने पहली पारी के 68वें ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके मारे। ब्रूक ने पाकिस्तानी स्पिनर साउद शकील के ओवर में यह शानदार पारी खेली। ऐसा टेस्ट इतिहास में पांचवीं बार ही हो सका। ब्रूक से पहले भारत के संदीप पाटील, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल व रामनरेशन सरवन भी ऐसा कर चुके हैं।